Dark Mode
शारीरिक अपंगता अभिशाप नही - मंत्री 

शारीरिक अपंगता अभिशाप नही - मंत्री 

 

मूक बधिर बच्चो ने दिखाई बुद्धि कुशलता 

 
 
 
अजमेर । वैशालीनगर स्थित बधिर विद्यालय में बुद्धि कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा मंगलवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उपप्रांतपाल लायन श्यामसुंदर मंत्री ने कहा कि जन्म से शरीर का कोई हिस्सा अपंगता से हो तो वो कोई अभिशाप नही हैं । लेकिन उन्हें आपकी सहानुभूति के साथ साथ उनका मनोबल बढ़ाने का साहस हो, तो वे हर मुकाम हासिल कर सकते हैं । मूक बधिर बच्चे बोल सुन नही पाते लेकिन उनकी बुद्धि कौशलता एवम् शारीरिक क्षमता सामान्य व्यक्ति से ज्यादा होती हैं । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि पिछले दिनों बधिर विद्यालय के छात्र छात्राओं के मध्य बुद्धि कौशल प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमे बच्चो ने काफी उत्साह से भाग लिया । विजेता छात्र छात्राओं को आज लायन आभा गांधी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए । साथ ही सभी उपस्थित बच्चो को बेफर्स एवम् आइसक्रीम प्रदान की गई ।  इस अवसर पर लायन कैलाश मूंदड़ा,कुचामन सिटी, भावेश समनानी, लायन एन के माथुर, लायन आभा गांधी, लवीना समनानी, लायन राजेंद्र गांधी सहित अन्य उपस्थित थे । अंत में शाला प्राचार्य संत कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!