शारीरिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से की वार्ता
बजट में खेल व खिलाड़ियों के लिए किए गए प्रावधानौ पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
जयपुर. शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापूराम चौधरी ने बताया कि शारीरिक शिक्षक संघ की ज्वलंत समस्याओं की 8 सूत्रीय मांग पत्र पर मुख्यमंत्री निवास में दिनांक 25/04/2023 को हुई वार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अधिकारी आरती डोगरा, संयुक्त राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आयूदान सिंह कविया उपस्थित रहे। राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में खेल व खिलाड़ियों के लिए प्रावधान व स्टेडियम व स्पोर्ट्स स्कूलों की घोषणा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संघ की ओर से साफा पहनाकर आभार जताया गया। साथ ही कर्मचारियों की मांगे समय-समय पर सरकार तक पहुंचाने पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आयूदान सिंह कविया का भी सम्मान किया गया । चौधरी ने मुख्यमंत्री महोदय के सामने 8 सूत्री मांगे रखी जिसमें: -
1. जहां प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा का पद स्वीकृत है उस विद्यालय में कक्षा 11 से शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय खोला जाए।
2. प्रत्येक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा का पद स्वीकृत किया जाए।
3. माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय में स्वीकृत पद को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा किया जाए।
4. संयुक्त निदेशक कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा एवं निदेशालय में उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा व सर्वोच्च पद संयुक्त निदेशक शारीरिक शिक्षा स्वीकृत किया जाए।
5. शारीरिक शिक्षा पद आवंटन के समय छात्र संख्या की बाध्यता हटाई जाए ।
6. शारीरिक शिक्षक केडर के उच्च पदों पर जमे सामान्य शिक्षा के अधिकारियों को हटाया जाए एवं शारीरिक शिक्षा केडर के रिक्त पदों को 2023- 24 तक पदोन्नति तक भरा जाए ।
7. प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक एक फैकल्टी,उच्च माध्यमिक में द्वितीय श्रेणी व दो या अधिक फैकल्टी वाले विद्यालयों में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा पद स्वीकृत किया जाए ।
8. तृतीय श्रेणी शिक्षक के स्थानांतरण शुरू किया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाने की मांग की गई साथ ही टोंक व नागौर में स्विमिंग पूल बनाने की मांग रखी गई।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री गंभीर सिंह भरतपुर,भैरू सिंह राठौड़ महामंत्री उदयपुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकिशोर रलिया,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सियाग नागौर, देवेंद्र सिंह चौहान जोधपुर, प्रवीण सिंह टोंक, उदय लाल सेन भीलवाड़ा, बक्साराम जोधपुर, रतिराम जाट टोंक, जवाहर सेन जोधपुर, जगदीश चौधरी नागौर, रामकिशोर चौधरी जोधपुर, नारायज लाल गाडरी भीलवाड़ा, संतोष राठौड़ जयपुर, मोहन चौधरी जयपुर, राजेश कुमार भरतपुर, अनिता चौधरी, सुशीला चौधरी, देवकी, प्रेमा,रामनिवास,महेंद्र विश्नोई, बीजाराम,स्वरूप, रज्जाक मोहम्मद, मोहम्मद यूनुस, राजेंद्र चौधरी, कमल सारण, तुलसीराम, मानाराम,जवरीलाल,चेनाराम पलावत सहित शिक्षक नेता उपस्थित रहे ।