Dark Mode
कैडर की पदोन्नतियों को लेकर शारीरिक शिक्षक संघ मिला निदेशक से

कैडर की पदोन्नतियों को लेकर शारीरिक शिक्षक संघ मिला निदेशक से

शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी की अगुवाई में संघ का प्रतिनिधिमंडल निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर कानाराम सहित सभी वरिष्ठता पदोन्नति अनुभाग के अधिकारियों से मिला। संगठन की ओर से 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन निदेशक महोदय को सौंपा गया। कैडर के द्वितीय श्रेणी से उप जिला शिक्षा अधिकारी तक के पदों की पदोन्नतिया तुरंत करवाने की मांग की गई। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के रिक्त 22 पदों पर 2023-24 की पदोन्नति पूर्ण कर पद भरे जाएं, साथ ही कक्षा 6 से 10 तक की निशुल्क स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाए जाने, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 105 की छात्र संख्या बाध्यता समाप्त कर प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनिवार्य तथा शारीरिक शिक्षक का पद स्वीकृत करने के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि दिलाने, प्रत्येक प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृति के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष हापु़राम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण पुरोहित, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकिशोर रलिया, कमल सारण स्नेहदीप टाक, रूपाराम, प्रशांत आचार्य, रणवीर सिंह, रवि, नसीब सहित कर्मचारी नेता उपस्थित थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!