शारीरिक शिक्षकों ने विधायक बुड़ानिया का किया अभिनंदन
तारानगर . मुख्यमंत्री बजट घोषणा में तारानगर को खेल स्टेडियम के लिए बजट स्वीकृत करने पर तारानगर क्षेत्र के शारीरिक शिक्षकों ने बालाजी मंदिर पक्के जोहड़े के पास ट्रेक पर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया का शॉल, साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। शिक्षकों ने कहा मुख्यमंत्री बजट घोषणा में तारानगर में खेल स्टेडियम की घोषणा करवा विधायक बुड़ानिया ने खेल जगत में युवाओं के लिए सराहनीय कार्य किया है क्योंकि क्षेत्र के आसपास युवाओं के खेलने के लिए कोई जगह नहीं है। स्टेडियम देने के लिए शिक्षकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक बुड़ानिया का आभार व्यक्त किया। इस मोके पर खेल अधिकारी प्रकाश गोदारा, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियंता विजय प्रताप कस्वां, कोच रमेश पूनियाँ, डीपीटी कमल सहारण, कोच रोहिताश सहारण, अविनाश सहारण, सुरेश खत्री, विकास सांगवान, विजेंद्र कस्वां, शिशुपाल बुड़ानिया, विनोद पूनियाँ, मालाराम आदि उपस्थित रहे।