Dark Mode
पालनहार योजनान्तर्गत पालनहारों का भौतिक सत्यापन 31 दिसम्बर 2023 तक

पालनहार योजनान्तर्गत पालनहारों का भौतिक सत्यापन 31 दिसम्बर 2023 तक

बारां। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अमल चौधरी ने बताया कि पालनहार योजनान्तर्गत पालनहारों को योजना का लाभ सुचारू रखने के लिए वर्ष 2023-24 का भौतिक सत्यापन 31 दिसम्बर 2023 तक कराने को कहा गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अमल चौधरी ने बताया कि पालनहार योजना के अन्तर्गत पालनहारों को पालनहार योजना का लाभ सुचारू रखने के लिए 31 दिसम्बर 2023 तक पालनहारों का भौतिक सत्यापन एवं लाभार्थी बच्चों का विद्यालय में अध्ययनरत होने का नवीनीकरण करवाया जाना अनिवार्य है। भौतिक सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में जनवरी 2024 से उनकी पालनहार की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होने बताया कि भौतिक सत्यापन से वंचित पालनहार ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केंद्र, ई-मित्र प्लस इत्यादि केन्द्रों पर करवा सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!