फिजियोथैरेपिस्ट पर मारपीट कर सोने की अंगूठी व रुपए छीनने का आरोप,मुकदमा दर्ज
पीलीबंगा। खरलियां रोड पर हुडशीट का काम करने वाले एक व्यक्ति ने मंडी में फिजियोथैरेपी क्लीनिक का संचालन करने वाले व उसके पिता पर मारपीट कर सोने की अंगूठी ओर गल्ले से रुपए छीनने का आरोप लगाया है।वार्ड 24 निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र मनफुलराम जाति रैगर द्वारा पुलिस को दी रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे के अनुसार उसकी खरलियां रोड पर हुडसीट कवर आदि तैयार करने की दुकान है।विगत 29मार्च को सुबह 9 बजे वह अपनी दुकान पर साफ सफाई कर रहा था,तभी आरोपी सुनील बौद्ध अपने पिता के साथ दुकान पर आया और बोला कि हमें अपनी कार के सीट कवर तैयार करवाने है,परिवादी द्वारा अपनी बीमारी का हवाला देते हुए टेलर के आने पर ही रविवार तक सीट कवर तैयार करवाने की बात कही,इस बात पर दोनों आरोपी आगबबूला होकर सुरेंद्र कुमार के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करने लगे और साथ ही दुकान के गल्ले में रखे हुए 5 हजार रूपये व उसके हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी भी छीन कर मौके से फरार हो गए।इसी बीच सुरेंद्र कुमार के साथ हो रही मारपीट और शोर को सुनकर मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के दुकानदारो ने बीच बचाव कर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।सुरेंद्र कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सुनील बौद्ध सरकारी अस्पताल के पास फिजियोथैरेपी का काम करता है।पुलिस ने आईपीसी की धारा 452,323, 382, 34 में दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मामले की जांच एएसआई वेदपाल द्वारा की जा रही है।