Dark Mode
फलोदी में पॉकेटमार गेंग सक्रिय एक ओर व्यक्ति का पॉकेट उड़ाया

फलोदी में पॉकेटमार गेंग सक्रिय एक ओर व्यक्ति का पॉकेट उड़ाया

फलोदी .  विधानसभा क्षेत्र में पॉकेटमार गेंग ने फिर एक व्यक्ति को शिकार बनाया, राजकीय अस्पताल में खड़े व्यक्ति की जेब से 7500 रुपये से भरा पॉकेट उडाया। 
       फलोदी शहर में दो दिन पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के दौरे के दौरान तीन छंगाणी भाइयों कि जेब से करीब 60 हजार रुपये निकाल लेने की घटना का पुलिस अभी तक पता भी नहीं लगा पाई थी की आज गुरुवार को सुबह राजकीय अस्पताल में अपने उपचार के लिए आये अशोक पुत्र मोतीलाल क़ानूगा ( जैन ) की जेब से 7500 रुपये से भरा पॉकेट किसी अज्ञात पॉकेटमार ने उड़ा लिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस शिकायक्त दर्ज करवाई जिस पर थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने भगवाना राम को जांच सौंपी है। ज्ञात रहे शहर में दो दिन के भीतर ही जेब से  पैसे निकालने की चार घटनाएं हो जाने के कारण आमजन भयभीत हो गया है।  
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!