अवैध सिलेंडरों से भरी पिकअप गाड़ी जब्त
रायसिंहनगर . एक निजी कंपनी के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों से भरी हुई पिकअप को पुलिस ने जप्त किया जानकारी के अनुसार पिकअप के अंदर भरे हुए गैस सिलेंडरों को शहर के इलाकों में सप्लाई करना था लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गुरुद्वारे के पास से गाड़ी को रोककर पूछताछ की गई वही पिकअप ड्राइवर के पास पिकअप से संबंधित और गैस सिलेंडरों से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई तथ्यात्मक दस्तावेज नहीं मिला जिस पर पुलिस पिकअप को पुलिस थाने ले आई और रसद विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जिस पर विभाग के अधिकारी दोपहर बाद पुलिस थाने पहुंचे पहुंचकर रसद विभाग के अधिकारी सरोज ने बताया कि पिकअप के अंदर 50 सिलेंडर थे जिसमें से 41 सिलेंडर भरे हुए मिले तो 9 सिलेंडर खाली मिले जिस पर गाड़ी को सीज कर दिया गया है और संबंधित रिपोर्ट कलेक्टर ऑफिस भेज दी गई है गौरतलब रहे कि यह पिक अप पदमपुर के तामकोट से गैस सिलेंडर बेचने की फिराक में शहर में घूम रही थी