पिड़ावा : अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खटकड़ का किया निरीक्षण
पिड़ावा। गुरुवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम मीणा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खटकड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्मिक उपस्थिति रजिस्टर एवं विद्यार्थी उपस्थिति रजिस्टर को जाँचा गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान पूरा स्टाफ उपस्थित मिला। पोषाहार की व्यवस्था में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक से जानकारी ली गई। शौचालय और बैठक व्यवस्था देखी गई। साथ ही विद्यार्थियों से हिंदी की किताब पढ़ाई गई एवं प्रश्न उत्तर पूछे गए। विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया एवं साफ सफाई के निर्देश दिए। वही प्रखर राजस्थान 2.0 के तहत शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए व शाला दर्पण पर ऑनलाइन कार्य को अपडेट करने के निर्देश दिए गए। बच्चों को प्रतिदिन गृह कार्य एवं वर्कबुक प्रतिदिन सॉल्व करवाने के निर्देश दिए गए। बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार मेघवाल, अध्यापक अंकित जैन, विनोद कुमार मेघवाल, निकिता पाटीदार, सरिता वर्मा, दिनेश मेहरा, शौकत अली, चंद्रकला पाटीदार आदि उपस्थित रहे।