Dark Mode
पिड़ावा : ब्रह्मानन्द सागर संस्कार शिविर समारोह एवं पाठशाला अधिवेशन संपन्न 

पिड़ावा : ब्रह्मानन्द सागर संस्कार शिविर समारोह एवं पाठशाला अधिवेशन संपन्न 

पिड़ावा। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में आयोजित उपाध्याय 108 श्री विकसंत सागर महाराज के सानिध्य में बाल संस्कार शिविर एवं पाठशाला अधिवेशन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर में चातुर्मास कर रहे उपाध्याय संघ के उपाध्याय 108 श्री विकसंत सागर महाराज के 40वां अवतरण दिवस पर व भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती स्वतन्त्रता के लिए अहिंसक संघर्ष का नेतृत्व के अवसर पर 2 अक्टुबर से 12 अक्टूबर तक 12 दिवसीय कार्यक्रम मांगलिक भवन में आयोजित होंगे। 2 अक्टूबर को बाल संस्कार शिविर समारोह व पाठशाला अधिवेशन का आयोजन किया गया। 3 अक्टूबर को महिला सेमिनार कैसे लगाये गुरूवर का चौका, 4 अक्टूबर को क्या क्या ध्यान रखें अशुद्धि के समय, 5 अक्टूबर को बाल मैला भारतीय भोजन से सीधा सम्पर्क, 6 अक्टूबर को विचित्र वेशभूषा, 7 अक्टूबर को पार्श्वनाथ की महिमा नाटिका, 8 अक्टूबर को दांडिया रास प्रतियोगिता, 9 अक्टूबर को आओ याद करें बचपन,10 अक्टूबर को म्युजिकल जैन तम्बोला, 11अक्टूबर को सामुहिक गुरू भक्ति, 12 अक्टूबर रविवार को उपाध्याय संघ की भव्य पिच्छिका परिवर्तन एवं 108 उपाध्याय विकसंत सागर महाराज का 40वां अवतरण दिवस महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरूवार को पाठशाला अधिवेशन में ब्रम्हानंद सागर पाठशाला के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी गई व पाठशाला में पढ़ाने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। चातुर्मास कमेटी की और से पाठशाला के सभी बच्चों को भोजन कराया गया व चातुर्मास समिति के अध्यक्ष बबलू चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति बाल ब्रह्मचारी देशना दींदी के कूशल नेतृत्व में संगीतकार अभिनन्दन प्रेमी के द्वारा तैयार किया गया। नयापुरा के जैन लाल मन्दिर में सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान के छठे दिन विधान की पूजन के 528 अर्घ समर्पित किये गये इसका समापन 5 अक्टुबर को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!