पिड़ावा : वर्धमान शिक्षक महाविद्यालय में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
पिड़ावा। सोयत रोड स्थित वर्धमान शिक्षक महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों ने भिन्न-भिन्न प्रकार के पोस्टर बनाकर अपनी अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया। पोस्टर के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता का, मानव स्वास्थ्य का, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण का संदेश दिया एवं अनेक वर्तमान मुद्दों का समावेश भी किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने रंगीन व आकर्षक चार्ट बनाकर अपनी कला का उत्कृष्ट नमूना प्रस्तुत किया। इस दौरान बी. एड. व डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्या सविता पाठक, नितेश सिंह राजपूत, सुरेश चंद दांगी, दिनेश कुमार नागर, सुनील पाटीदार, सौरभ जैन, सूर्य प्रकाश राठौड़, ईश्वर चंद, कविता कुमारी ,बीना सिसोदिया, शरद मिश्रा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।