पिड़ावा : रीना दांगी बनी पिड़ावा ब्लॉक की महिला अध्यक्ष
- पिड़ावा नगर की महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी आयशा यूसुफ़ को सौपी
पिड़ावा। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने पिड़ावा ब्लॉक महिला अध्यक्ष रीना दांगी व नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आयशा यूसुफ़ को नियुक्त किया है। झालरापाटन विधानसभा प्रत्याशी राम लाल चौहान व कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की अनुशंसा व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा की सहमति से उक्त नियुक्ति हुई है। आयशा यूसुफ़ वर्ष 2010 में चुनाव प्रक्रिया द्वारा यूथ कांग्रेस की प्रथम नगर उपाध्यक्ष चुनी गई थी। नवनियुक्त महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष यूसुफ़ ने प्रदेश नेतृत्व, राम लाल चौहान, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा, और सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि वो अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ कर पार्टी को मजबूत करने और हर मंच पर महिला अधिकारों की पैरवी का काम करेगी। उनकी नियुक्ति पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बागवान, पूर्व जनपद रणजीत सिंह चौहान,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष नसरुद्दीन खां, पूर्व एस सी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष घीसू लाल धोबी,महेश भावसार, सीता राम शर्मा सहित कई कांग्रेस जनों ने हर्ष जताकर बधाई प्रेषित की। वही वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत रायपुर मंडल की बैठक में पहुंची महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा, विधान सभा प्रत्याशी राम लाल चौहान, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पूरी लाल दांगी सहित कई मंडल अध्यक्षों व कांग्रेस पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रीना दांगी व महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष आयशा यूसुफ़ का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।