पिड़ावा : वर्धमान शिक्षक महाविद्यालय में विश्व सफाई दिवस मनाया गया
पिड़ावा। सोयत मार्ग स्थित वर्धमान शिक्षक महाविद्यालय में विश्व सफाई दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय में गतिविधियों का आयोजन कर श्रमदान किया गया। महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। जिसमें बी.एड. व डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बी.एड. छात्राध्यापिका जुबीन, भूमिका मोदी, साक्षी भावसार, नेहा जाटिया एवं छात्र अध्यापक राहुल मेघवाल और देवकरण ने अपने-अपने विचारों को प्रभावी रूप से व्यक्त किया। महाविद्यालय शिक्षकों ने सफाई का संकल्प दिलाते हुए सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। गतिविधि के बाद महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान भी किया गया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्या सविता पाठक, नितेश सिंह राजपूत, सुरेश चंद दांगी, सुनील पाटीदार, दिनेश कुमार नागर, ईश्वर चंद, कविता कुमारी, बीना सिसोदिया, सूर्य प्रकाश राठौर, शरद मिश्रा, सौरभ जैन सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।