Dark Mode
दारू के नशे में पिलानी शिक्षा नगरी फिर हुई शर्मसार

दारू के नशे में पिलानी शिक्षा नगरी फिर हुई शर्मसार

पिलानी . विद्या विहार नगर पालिका वार्ड नंबर 16 हरीनगर कॉलोनी के समीप दारू का ठेका खुल जाने से आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त महिलाओं के आने जाने में समस्याओं को झेलते हुए वार्ड नंबर 16 की जुझारू महिलाओं ने कई बार पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रार्थना की , यहां पर हमारे परिवार के बच्चे रहते हैं युवा बच्चों के दिमाग पर गलत असर पढ़ रहा है दारू के विक्रेता ने अनसुनी करते हुए कोई ध्यान नहीं दिया। पिलानी के अनेक दारू के ठेकों पर देखने को मिलता है कि मध्य रात्रि तक शटर के नीचे से सेवाएं निरंतर चालू रहती है जबकि महिलाओं युवा संस्थाओं के द्वारा विरोध प्रकट करने पर ने बार-बार उनको और धरने की धमकी भी देती रहते है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो पाती है आज जब आती हुई तो सुबह महिलाएं एकत्रित होकर आई और ठेका बंद करने की कहते हुए बोतलें फटाफट फोड़ना शुरू किया ।दारु पीने वाले भागते से नजर आए। जिनमें कुछ कम उम्र के लङके भी थे ।कुछ समय बाद में स्थानीय पुलिस आई और दारू के ठेके को गलत मानते हुए माल बोतल पव्वा अदा दारू उठाकर दुकान खाली करके पुलिस चली गई कुछ कहने सुनने से पता चला कि अवैध तरीके से दारू की बिक्री की रही थी। दारू के नशे में लॉक महिलाओं एवं कन्याओं से अभद्र भाषा एवं टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। वार्ड की महिलाओं ने एकत्रित होकर पिलानी विद्या विहार नगरपालिका चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश रोहिताश रिणवा को भी ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई करवाने की मांग की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!