Dark Mode
स्वरूपगंज में पिंक-डे-कार्यक्रम मनाया गया

स्वरूपगंज में पिंक-डे-कार्यक्रम मनाया गया

प्रतापगढ़. महिला अधिकारिता विभाग द्वारा छोटीसादड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत स्वरूपगंज राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पिंक डे कार्यक्रम मनाया गया। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन पर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना आईएमशक्ति उड़ान योजना के प्रचार प्रसार हेतु नवाचार के तहत पिंक डे कार्यक्रम का आयोजन विभाग की साथिनों द्वारा प्रति गुरुवार को किया जाता है।
योजना के तहत ग्राम साथिन द्वारा सेनेटरी पेड के उपयोग हेतु जागरूक बनाने एवं इसके उपयोग के प्रति प्रेरित किया जाता है। आदिवासी बाहुल्य जिले में महावरी स्वछता ओर प्रबंधन के प्रति उदासीनता ओर इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में इससे नवाचार का सकारात्मक प्रभाव महिलाओ ओर बालिकाओं में देखने में आया है।
पिंक डे कार्यक्रम में ग्राम साथिनों द्वारा उड़ान कार्नर बनाया जाता है, जिसमें सेनेटरी पेड़ के साथ साथ उड़ान योजना से सम्बंधी आईईसी मटेरियल भी रखे जाते है। साथिनों द्वारा न केवल सेनेटरी पेड का वितरण सुनिश्चित किया जाता है बल्कि माहवारी से जुड़ी समस्याओं व भ्रांतियों आदि का भी निस्तारण भी किया जाता है।
महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने बताया कि ग्राम पंचायत स्वरूपगंज में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम साथिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ओर अन्य ग्राम महिलाओं ने भाग लिया। पर्यवेक्षक सपना तेली द्वारा महिलाओं को माहवारी के जैविक पक्ष की जानकारी देते हुए बताया कि ये महिलाओ में सामान्य है। साथ ही इस समय महिलाओ को इस समय स्वास्थ्य और स्वच्छता पर कुछ विशेष ध्यान रखना होता है। पर्यवेक्षक त्रिलोक राज सिंह सिसोदिया ने साथिनों को पिंक डे पर महिलाओ को माहवारी के नियमित चक्र की जानकारी व अनियमित माहवारी पर चिकित्सकीय परामर्श लेने और इससे होने वाले रोगों की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उड़ान लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। सरकार की इस योजना द्वारा महिलाओं के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव के बारे में बताया।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा हाथों में लाल बिंदु बनाकर माहवारी स्वछता का संदेश दिया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता ब्लॉक छोटीसादड़ी सपना तेली, पर्यवेक्षक त्रिलोक राज सिंह सिसौदिया, इंदिरा महिला शक्ति केंद्र की परामर्शदाता अनामिका शाह, अंगुरबाला शर्मा व प्रियंका मालवीय उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!