पीपाड शहर : माहेश्वरी समाज की बालिकाओं को कैंसर प्रिवेंशन वैक्सीन लगाई
पीपाड शहर। माहेश्वरी जोधपुर ज़िला सभा व स्थानीय माहेश्वरी संमाज के संयुक्त तत्वावधान में बालिकाओं और युवतियों में फैल रहे कैंसर की रोकथाम के लिए रविवार को माहेश्वरी भवन में समाज की 9 से 26 साल तक की बालिकाओं-युवतियो को कैंसर प्रिवेंशन वैक्सीन लगाई गई। माहेश्वरी संमाज के तहसील अध्यक्ष कैलाश जाजू व जिला सहसचिव अनिल राठी ने बताया कि रविवार को पीपाड स्थित माहेश्वरी भवन में भगवान महेश की विशेष पूजा अर्चना के साथ जिला अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र पटेल की देखरेख में कुल 58 बालिकाओं को प्रिवेंशन वैक्सीन लगाई गई। जिसमे 9 वर्ष से 14 वर्ष तक कि बालिकाओं को दूसरी डोज व 15 वर्ष से 26 वर्ष तक कि युवतियों को तीसरी डोज लगाई गई।जिलाध्यक्ष पुरषोतम मूंदडा जिला सचिव लालचंद चांडक ने बताया कि पूरे जिले में माहेश्वरी समाज की 862 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई।जिसमे जोधपुर शहर से 548,ओसियां में 206,फलोदी में 50 बालिकाओं व युवतियों को वैक्सीन लगाई गई।पीपाड शिविर को सफल बनाने में भंवरलाल सोनी,गिरीश सोनी,ओम प्रकाश सोमानी, सुरेंद्र भूतडा,पप्सा जाजू,गोविन्द मुथा,गोविंद साबू,दिनेश मालाणी,भरत धूत,महिला मंडल की राजू सोमानी,वीणा मूंदडा ,सुधा भूतड़ा ने सहयोग प्रदान किया है।