पीपाड़ शहर : ईच्छापूर्ण बालाजी महाराज एवं सुरदास जी की बेरी में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर : श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम
पीपाड़ शहर। धर्म नगरी पीपाड़ शहर जोजरी नदी की तलहटी पर स्थित प्राचीन एवं पवित्र मंदिर ईच्छापूर्ण बालाजी महाराज एवं सुरदास जी की बेरी में आगामी भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियाँ पूरी तरह जोरों पर हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग, भगवा ध्वज और पेंटिंग से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए भव्य दृश्य प्रस्तुत किया जा रहा है।आयोजन समिति के अनुसार यह महोत्सव 1 और 2 अक्टूबर को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न होगा। महोत्सव की शुरुआत 30 सितंबर को विनायक पूजन से होगी, जबकि 1 अक्टूबर बुधवार को प्रात 9 बजे हवन और रात्रि 8:15 बजे ललित लहरिया एण्ड पार्टी द्वारा भजन संध्या दोरान भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जबकि 2 अक्टूबर, गुरुवार को प्रातः 8 बजे मालियों की आथूणी हथाई से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 11:15 बजे भव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम लक्ष्मी भोजनालय के पीछे मामा जी मंदिर से जोजरी नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित मंदिर स्थल पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालु भक्तजनों से परिवार सहित अधिक संख्या में इस महापर्व में भाग लेने का आह्वान किया है।साथही मंदिर की प्रमुख बोलियों में शामिल होंकर धार्मिक आयोजन का अधिकाधिक लाभ लिए जाने की अपील भी की गई है। उधर मालियान आथूणी हथाई में युवाओं और समिति सदस्यों द्वारा श्रमदान किया गया। इस दौरान पीपाड़ शहर के कई समाजसेवी, भामाशाह, भक्त गण और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।