Dark Mode
पीपाड़ शहर : भामाशाह द्वारा महाविद्यालय में फर्नीचर भेट किया 

पीपाड़ शहर : भामाशाह द्वारा महाविद्यालय में फर्नीचर भेट किया 

पीपाड़ शहर। शहर स्थित राजकीय महाविद्यालय में भामाशाहों द्वारा लगातार दान दिए जाने का सिलसिला जारी है।वही भामाशाह ने शिक्षा के मंदिर में फर्नीचर भेंट कर पुनित कार्य किया है।  महाविद्यालय प्रभारी डॉ संदीप कच्छावाहा ने बताया कि भामाशाह श्रीमती समु देवी पूर्व पार्षद, बाबूलाल मिस्त्री,श्रीमती मूली देवी तथा ओमप्रकाश कच्छावाह एवं उनके पुत्र प्रिंस मेडिकल एजेंसी के मालिक रामकिशोर,छोटूराम व महेंद्र कच्छावाह बोदला बेरा वालों ने एक आठ लोकर वाली अलमारी एक बड़ी टेबल के अलावा लोहे का बड़ा बक्सा भी भेंट किया। डॉ संदीप कच्छावाहा ने भामाशाहों का साफा पहनाकर स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया।उधर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!