पीपाड़ शहर : भामाशाह द्वारा महाविद्यालय में बड़ी टेबल भेट की गई
पीपाड़ शहर। राजकीय महाविद्यालय पीपाड़ शहर में भामाशाहों द्वारा विभिन्न प्रकार से सहयोग स्वरूप उपयोगी सामग्री भेट की जा रही है। शहर निवासी भामाशाह पुखराज परिहार, अनिल परिहार एवं वीरेंद्र परिहार जय दुर्गा इलेक्ट्रिक एवं सेनेटरी सब्जी मंडी पीपाड़ शहर वालों की तरफ से महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष के लिए बड़ी टेबल भेंट की गई।इस दोरान प्रभारी डॉ. संदीप कच्छावाहा ने बताया कि भामाशाहों को प्रेरित कर महाविद्यालय में विकास के लिए हर संभव प्रयत्न किया जा रहा हैं।इसी को लेकर भामाशाह पुखराज परिहार के अलावा उनके पुत्र अनिल परिहार एवं विरेन्द्र परिहार ने महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष में बड़ी टेबल भेंट कर पुनित कार्य किया गया है।वही महाविद्यालय परिवार की तरफ से भामाशाह परिवार का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।