Dark Mode
पीपाड़ शहर : रामदेवरा के लिए साईकिल यात्रा रवाना हुई

पीपाड़ शहर : रामदेवरा के लिए साईकिल यात्रा रवाना हुई

पीपाड़ शहर। श्री बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए रामदेवरा के लिए शनिवार को 25वीं साइकिल यात्रा युवा पार्षद नरेंद्र कुलदीप  जिला आयोजन समिति सदस्य जोधपुर और समाजसेवी कैलाशचंद सोनी के नेतृत्व में आज रवाना हुई।उक्त साईकिल  यात्रा बावड़ी दरवाजा कबूतरो का चौक के पास से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई।वही साईकिल यात्रा को पीपाड़ शहर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहनलाल सांखला एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक माली समाज छात्रावास अध्यक्ष सुरेंद्र टाक तथा भाजपा नेता संपत राज टाक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल यात्रा जगदीश तंवर नरेंद्र कुलदी सुरेश श्रवण राव राहुल सोनी मोनू सेन दीपक तंवर पांचाराम प्रेम माली दिनेश माली डीजे व गाजा बाजा के साथ  कबूतरों के चौक के पास से रामदेवरा के लिए रवाना हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!