पीपाड़ शहर : स्वर्णकार सेवा समिति का चिकित्सा शिविर का समापन
पीपाड़ शहर। स्वर्णकार सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। इस चिकित्सा शिविर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर राजेंद्र डावर और हिसार के सुप्रसिद्ध डॉक्टर दीपक मौसूण द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया। इस शिविर में पीपाड़ शहर के अलावा आसपास के भी ग्रामीण बंधुओ ने इसका लाभ लिया। समिति के द्वारा इस शिविर में सभी के लिए शुगर और ब्लडप्रेशर की जांच निःशुल्क रखी गई जिसका सभी ने लाभ लिया। सेवा समिति द्वारा अहमदाबाद ओर हिसार से पधारे डॉक्टर का माल्यार्पण कर सम्मान चिन्ह भेंट किया। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र मौसूण, मंत्री राजेश कुल्थियां और कोषाध्यक्ष संदीप धुपड़ ने इस शिविर को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त कर भविष्य में भी सहयोग की कामना की व इस दोरान समाज के बन्धूगण भी उपस्थित रहे।