Dark Mode
पीपाड़ शहर : रावनियाना के नरेंद्र सिंह राठौड़ ने गांव का नाम रोशन किया

पीपाड़ शहर : रावनियाना के नरेंद्र सिंह राठौड़ ने गांव का नाम रोशन किया

पीपाड़ शहर। निकटवर्ती रावनियाना गांव के निवासी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल करके गांव एवं परिवार का नाम रोशन किया। जयपुर के जगतपुरा में चल रही 23 वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर 50 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। नरेंद्र सिंह राठौड़ पिछले 3 सालों से जयपुर में होती आ रही राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में क्वालीफाई करते आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करते हुए उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर गिरवरसिंह शेखावत बलदेव चौधरी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित दौलतसिंह चांदावत बक्साराम कडे़ला अर्जुनसिंह गजेसिंह खेजडला करणसिंह भाटी सुरेन्द्रसिंह रामडा़वास दिपक आचार्य मीठालाल, रामकिशोर वैष्णव सुरेंद्र भादू सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी का इजहार व्यक्त कर राठौड़ को बधाई भी दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!