पीपाड़ शहर : साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गया शेख नगर : चोपदार
- क्षेत्र के शेख नगर में ग्राम पंचायत भवन के साथ अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में उमड़े ग्रामीण
पीपाड़ शहर। समीपवर्ती शेख नगर पंचायत में नव निर्मित पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में रविवार को दोपहर समय काग्रेस व भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा साथही बारिश के मोसम के बाद भी समारोह में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी है। लोकार्पण समारोह में बतोर मुख्य अतिथि विधानसभा प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली को शरीक होना था मगर एन वक्त पर जुली का कार्यक्रम अपिहार्य कारण से स्थगित हो जाने से काग्रेस पार्टी नेताओं के साथ ग्रामीणों को निराश होना पड़ा है। वही लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि मदरसा बोर्ड चैयरमेन एमडी चोपदार विधायक श्रीमती गीता बड़बड़ व पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्यों का उदघाटन किया।इस अवसर मुख्य अतिथि मदरसा बोर्ड चैयरमेन चोपदार ने कहा कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार मे हुए विकास कार्यों के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश की जनता आज भी याद कर रही है तथा गहलोत सरकार मे स्वीकृत हुए विकास कार्यों का लोकार्पण आज भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राज में प्रदेश की जनता का भला नहीं होने वाला है क्योंकि वर्तमान में भाजपा के नेता स्वयं विकास के लिए तरस रहे हैं तथा आपस में झगड़ भी रहे हैं।इस दोरान विधायक भोपालगढ़ गीता बड़बड़ ने समारोह में सिन्धीपुरा से साथीन गांव तक रोड़ बनवाने की ग्रामीणों की मांग पर कहा कि इस रोड़ को अगले बजट में स्वीकृत करवाकर बनवा दिया जाएगा साथही बड़बड़ ने कहा कि राज्य में भले ही काग्रेस की सरकार नहीं है पर विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली व गोविन्द सिंह डोटासरा सहित अन्य पार्टी नेता काग्रेस की ओर से अपनी आवाज बुलंद करते है।समारोह में पूर्व सासंद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि गहलोत सरकार मे शुरू की योजनाओं का लाभ आज भी प्रदेश की जनता उठा रही है तथा वर्तमान में भाजपा के राज में प्रदेश का विकास ठप्प सा हो गया है व हर वर्ग भाजपा के कुशासन से त्रस्त है।उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत राज व निकाय चुनावों में एक बार फिर काग्रेस को भारी बहूमत से विजय बनाकर प्रदेश को खुशहाल भी बनाना है।समारोह की अध्यक्षता संरपच बेबी गणपत मेहरा ने लोकार्पण समारोह का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ अंत में सभी का आभार व्यक्त किया है।वही ग्रामीणों द्वारा नेताओं के स्वागत को लेकर जगह जगह स्वागत द्वार लगाने के साथ ही समारोह में शरीक हुए नेताओं का भव्य स्वागत भी किया गया है। शेख नगर पंचायत भवन के साथ अन्य विकास कार्यो के लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ पीपाड़ शहर प्रधान सोनिया चौधरी भोपालगढ़ प्रधान प्रतिनिधि राजेश जाखड़ सरपंच संघ जिलाध्यक्ष प्रमिला चौधरी पीपाड़ उप प्रधान प्रेमा गहलोत नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहनलाल सांखला जिला परिषद सदस्य कमला पुसाराम मेघवाल पूर्व प्रधान अलाराम मेघवाल पूर्व प्रधान इन्द्रादेवी मेघवाल पंचायत समिति सदस्य रफिक मोहम्मद प्रदेश काग्रेस सचिव नरपत पन्नू युवा काग्रेस प्रदेश सचिव मोहसिन गोरी संरपच जगदीश डूडी रामचंद्र सियाग ओमाराम मेहरा हाईकोर्ट एशोसिएशन अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया उप संरपच अहमद खा व अबुल कुरेशी सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।समारोह का संचालन रहमत अली शेख नगर द्वारा किया गया है।जबकि सभी अतिथियों का संरपच बेबी गणपत मेहरा के सानिध्य में स्वागत किया गया है।