Dark Mode
पीपाड़ शहर : रविवार को पंचायत कागल मे रहेगा नेताओं का जमावड़ा,ग्रामीणों मे उत्साह का माहौल 

पीपाड़ शहर : रविवार को पंचायत कागल मे रहेगा नेताओं का जमावड़ा,ग्रामीणों मे उत्साह का माहौल 

  • लाखों रुपए की लागत से नव निर्मित मिनी सचिवालय ग्राम पंचायत भवन का होगा लोकार्पण

पीपाड़ शहर। शहर की समीपवर्ती ग्राम पंचायत कागल मे रविवार को दोपहर समय मेला सा माहौल के साथ भाजपा व कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा बना रहेगा।वही कागल गांव में पहली बार आ रहे नगरीय निकाय काबीना मंत्री झाबरसिह खर्रा के भव्य स्वागत को लेकर गांव में जगह जगह स्वागत द्वार लगाए जा रहे साथही नव निर्मित मिनी सचिवालय ग्राम पंचायत भवन को युवा संरपच जगदीश हरिराम डूडी के नेतृत्व में दुल्हन की तरह सजाया गया है।संरपच जगदीश डूडी कागल ने बताया कि नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण रविवार को दोपहर 1 बजे भव्य समारोह मे प्रदेश के स्थानीय निकाय व नगरिय विकास मंत्री झाबरसिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य होंगा व समारोह को लेकर पंचायत प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करली गई है।संरपच के अनुसार लोकार्पण समारोह में पाली सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी,पूर्व सांसद किसान नेता बद्रीराम जाखड़, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी ,भोपालगढ़ विधायक गीता बरबड़,विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ ओसियां विधायक भेराराम सियोल,जेडीए के पूर्व अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़,पीपाड़ शहर प्रधान सोनिया चौधरी के अलावा प्रमुख क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण व पंचायतों के संरपच सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उमड़ेगे।उधर काबिना मंत्री खर्रा जोधपुर से बनाड़, डांगियावास व पीपाड़ शहर होते हुए सड़क मार्ग से आयोजन स्थल कागल गांव पहूचेगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!