पिसागन तहसीलदार ने करनोस चिकित्सालय का किया निरीक्षण
मागलियावास : पिसागंन तहसीलदार ने शनिवार को करनोस चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर विशेष दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार रामकिशोर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर नर्सिंग अधिकारी मोहम्मद हुसैन सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। तहसीलदार ने निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, दवा स्टॉक ,वितरण, उपस्थिति पंजिका, इंजेक्शन रूम सहित चिकित्सालय की गतिविधियों की जानकारियां ली। निरीक्षण के कुछ समय पहले ही अस्पताल में प्रसव होने पर प्रसूता और उनके परिजनों से भी तहसीलदार ने अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। लेबर रूम में कई जगह डस्ट जमी होने पर तहसीलदार ने साफ सफाई रखने के विशेष दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नेमीचंद सांखला ग्रामीण ने तहसीलदार को बताया कि अस्पताल में पिछले कई महीनो से चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। इस बार तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों को सूचित करने का आश्वासन दिया।