Dark Mode
पीसांगन कोऑपरेटिव सहकारी समिति व्यवस्थापक ने अवसाद में आकर की आत्महत्या

पीसांगन कोऑपरेटिव सहकारी समिति व्यवस्थापक ने अवसाद में आकर की आत्महत्या

मांगलियावास. पीसांगन कोऑपरेटिव सहकारी समिति के व्यवस्थापक रामनिवास शर्मा ने अवसाद में आकर बुधवार को सुबह आत्महत्या किए जाने की खबर से पीसांगन कस्बे में शोक की लहर छा गई। मृतक के पुत्र नवीन शर्मा ने पीसागन पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसके पिता पीसांगन कोऑपरेटिव सहकारी समिति में व्यवस्थापक के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता से दिनेश शर्मा और प्रवीण महेश्वरी द्वारा 25 लाख रुपए की डिमांड किए जाने पर उन्हें मना कर दिया गया तो उन्होंने कहा कि हम तुम्हें झूठी शिकायत में फंसा देंगे और उन्होंने अधिकारियों से मिली भगत कर मेरे पिता के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी। शिकायत की जांच कैलास चौमियां अधिकारी द्वारा किए जाने पर दिनेश और प्रवीण दोनों ने चोमिया से मिली भगत कर मेरे पिता के खिलाफ मीडिया में झूठी गवन की खबर छपवा दी। बुधवार सुबह अखबारों में खबर आने के बाद फार्म हाउस पर चले गए और वापस नहीं आने पर उन्हें फोन किया गया । उनसे बात नहीं हो अपने पर फार्म हाउस जाकर देखा गया तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहे थे उन्हें उतार कर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मर्त घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पीसांगन पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जहां आरंभ कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!