Dark Mode
पीसांगन प्रधान दिनेश नायक ने किया सांसद चौधरी का स्वागत

पीसांगन प्रधान दिनेश नायक ने किया सांसद चौधरी का स्वागत

पीसांगन । जिले के सांसद भागीरथ चौधरी का जन्मदिन के अवसर पर भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार डुमाडा के पास ग्राम नदी द्वितीय में सड़क के शिलान्यास के दौरान आयोजित स्वागत समारोह में प्रधान दिनेश नायक ने सांसद भागीरथ चौधरी का माल्यार्पण कर व साफा पहना कर तथा केक काटकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पे समारोह में पुष्कर विधायक सुरेश रावत, पूर्व प्रधान एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य दिलीप पचार, पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की प्रधान सीमा रावत के प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, सरपंच संघ के प्रदेश महामंत्री और केसरपुरा सरपंच शक्ति सिंह रावत, डुमाडा सरपंच जगदेव गुर्जर, सराधना सरपंच हरिकिशन जाट, पंचायत समिति सदस्य सराधना सीमा काहर, सराधना मण्डल अध्यक्ष भेरू गुर्जर डुमाडा, त्रिलोक नामा तथा पीसांगन प्रधान दिनेश नायक के साथ रामपुरा -डाबला के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी, बुधवाड़ा से कासम क़ायमखानी, पंचायत समिति सदस्य बलराम चौधरी, रणजीत क़ायमखानी, शांतिलाल सेन सहित कई गणमान्य नागरिक भी इस मौके पे मौजूद थे । समारोह से पूर्व सभी का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। व सराधना सरपंच हरिकिशन जाट के नेतृत्व में सांसद भागीरथ चौधरी का 51 किलो की फूलमाला से स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!