पीसांगन उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बुथो का किया निरीक्षण
मांगलियावास लोकसभा चुनाव के मध्य नजर गुरुवार को पीसांगन उपखंड अधिकारी रामकुमार टाडा, तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ संवेदनशील और अति संवेदनशील चुनावी बुथो का औचक निरीक्षण किया। करनोस, शिवपुरा, नागेलाव, अलीपुरा, सरसडी, जेठाना और कालेसरा में बुथो का निरीक्षण कर स्थानीय बीएलओ को विशेष दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार पीसांगन रामकिशोर जांगिड़ ने बताया कि क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील बुथो पर आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाए जाने के लिए प्रत्येक एंगल को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया गया है और जहां किसी प्रकार की कमी पाई गई स्थानीय बीएलओ को विशेष दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। पीसांगन उपखंड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने कमरकस ली है। जेठाना में सीनियर सेकंडरी विद्यालय, बालिका विद्यालय मैं बुथ बनाए जाते रहे हैं। इसी प्रकार करनोस,शिवपुरा ,नागेलाव, अलीपुरा, सरसड़ी ,कालेसरा विद्यालयों में जो बूथ बनाए गए हैं उनका बारीकी से निरीक्षण किया गया है।