Dark Mode
पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक से की मुलाकात, व्यापार पर चर्चा

पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक से की मुलाकात, व्यापार पर चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। गोयल ने कहा कि व्यापार और आर्थिक साझेदारी के विस्तार पर यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक शुल्क आदेश को निरस्त किए जाने के बाद अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों पर 150 दिन के लिए 10 फीसदी शुल्क लागू करने का ऐलान किया था। हालांकि, इसे ट्रंप प्रशासन ने बाद में बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सोलर सेल और मॉड्यूल पर 126 फीसदी तक का भारी काउंटरवेलिंग ड्यूटी (अतिरिक्त टैरिफ) लगा दिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!