इंद्रमणि कॉलेज प्रांगण मे एनसीसी दारा वृक्षारोपण
पिलानी . इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय, पिलानी में एनसीसी इकाई एवं एनएसएस इकाई के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम में सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य विद्यार्थियों को कम से कम एक वृक्ष लगाने व 3 वर्ष तक उसकी सेवा करने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं प्रत्येक विद्यार्थी को पौधे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा के पर्यावरण की रक्षा एवं वृक्षारोपण आज की अनिवार्य आवश्यकता है आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है । इस अवसर पर महाविद्यालय उपप्राचार्या डॉ दीप्ति कौशिक ने कहा विद्यार्थियों को न केवल स्वयं बल्कि अपने समाज को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करना चाहिए ।कार्यक्रम में व्याख्याता सोनिया माथुर डॉ. त्रिवेणी डॉ. सावित्री ,एनसीसी अधिकारी कैलाश चंद सैनी एनएसएस प्रभारी व्याख्याता नितेंद्र पाठक, संदीप सैनी, गोविंद वर्मा,कुमारी ज्योति, बाला कुलहरि ,सुरेश हमीनपुर, कैप्टन विजेंद्र सिंह शेखावत ,सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।