सैनी के नेतृत्व में संस्थान द्वारा वृक्षारोपण
फतेहपुर शेखावाटी। डॉ. अम्बेडकर जन जागृति संस्थान राजस्थान फतेहपुर द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास फतेहपुर, तथा राजकीय महिला महाविद्यालय फतेहपुर में डॉ.श्रीमती मंजु लाडला प्राचार्य महिला कॉलेज फतेहपुर तथा वन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सैनी के नेतृत्व में संस्थान द्वारा वृक्षारोपण किया गया , इस दौरान छात्रावास अधीक्षक पवन कुमार बरबड़, भंवरलाल शास्त्री, भंवरलाल मेव दिलीप महरिया बलवीर सिंह , फॉरेस्टर पवन सिंह , भंवरी देवी आदि उपस्थित रहे । वृक्षारोपण पश्चात प्राचार्य श्रीमती मंजू लाडला ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा वन अधिकारी श्री नरेन्द्र सैनी ने पेड़ लगावो पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया । उपस्थित समस्त लोगों ने इस वर्ष 10 10 पेड़ लगाने व उनकी देखभाल करने की सपथ ली । संस्थान के भंवरलाल मेव ने बताया की इस साल वर्षा ऋतु में डॉ. अम्बेडकर जन जागृति संस्थान फतेहपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए 1000 लगाए जाएंगे ।