विश्व जल दिवस पर एलएनटी कंपनी द्वारा किया गया पौधरोपण
फलोदी - विश्व जल दिवस पर राजीव गांधी नहरी परियोजना के अंतर्गत पेयजल हेतु कार्य कर रही एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पौधरोपण किया गया। एलएनटी के प्रोजेक्ट निर्देशक प्रतिक राज द्वारा विद्यार्थियों को जल सरंक्षण और दैनिक जीवन में जल की उपयोगिता के बारे में बताया गया। जल सरक्षंण और उपयोगिता आदि की चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र- छात्राओं को पारितोषिक उपहार भी दिए गये। इस मौके पर एलएनटी के प्रशासनिक अधिकारी वत्सल कुमार मिश्रा, स्टोर इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सुरक्षा अधिकारी रमिश कुमार, शेर मोहम्मद सहित कंपनी स्टाफ मौजूद रहे।