बेरासर की राजकीय विद्यालय में किया पौधारोपण
बीदासर। ग्राम पंचायत बेरासर की राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में शिक्षा विभाग के पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के तहत नो बैग डे दिवस पर विद्यालय परिसर शिक्षक व विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि नो बैग डे दिवस पर विद्यालय में 200 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। ईको क्लब प्रभारी चुनाराम मेघवाल व शारिरिक शिक्षक हरीराम सारण के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ट्री गार्ड लगाकर अपने पौधों की शुरक्षा की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर शिक्षक किशनलाल जाखड़, बालकिशन तंवर, विकास सिंह, सतीश भाटी, विजेश कुमार, कुलदीप, प्रभुलाल, शंकरलाल आदि ने पौधारोपण किया।