Dark Mode
गगचाना स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

गगचाना स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

छीपाबडौद.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना में यूथ एवं इको क्लब के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । उपप्रधानाचार्य भीमराज मीणा ने बताया कि विद्यालय में यूथ एवं इको क्लब के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया एवं पौधों को पानी दिया गया ।  इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक तेजराज कुमावत, शिक्षक रामचरण सुमन , शारीरिक शिक्षक ललित कुमार कुमावत, पंचायत शिक्षक कैलाश चंद, कनिष्ठ सहायक राजेश गुर्जर, एसडीएमसी सदस्य मदनलाल नगर, मुकेश चक्रधारी,  यूथ एवं इको क्लब के सदस्य  छात्र नीरज नागर, लीलाधर कुमावत, अरविन्द नागर, बलवीर सिंह, निरजेश‌ कुमावत, शुभम चक्रधारी, शिवम कुमावत, टिंकू कुमावत आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य भीमराज मीणा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले छात्रों को इको फ्रेंडली पेन देकर पुरस्कृत किया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!