Dark Mode
 प्लांटेशन ड्राइव मनाया

 प्लांटेशन ड्राइव मनाया

मदनगंज किशनगढ़। प्रगति नगर स्थित सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्लांटेशन ड्राइव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें प्री प्राइमरी से कक्षा आठ के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। प्लांटेशन ड्राइव पर विद्यार्थियों ने भिन्न- भिन्न प्रकार के पौधे क्रिसमस ट्री, मनी प्लांट, एलोवेरा, नीम, तुलसी, जामुन, सदाबहार, गेंदा, गुलाब, हजारा के मनमोहक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य को पूर्ण किया। इस पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने की शपथ ली। बच्चों ने प्लांटेशन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अकादमी प्रमुख मीनू चतुर्वेदी ने प्रकृति संरक्षण एवं पेड़ पौधों की महत्व स्पष्ट की विद्यालय प्रधानाचार्य संजय चतुर्वेदी इंग्लिश मीडियम में विद्यालय के छात्र छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। सुशील यादव प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी ने विद्यार्थियों को पौधों की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यालय के मोहित गर्ग, खुशबू सक्सेना, पूजा राठौड़, सीमा शर्मा, प्रवीण कुमावत, मोनिका यादव, मनोरमा पारीक, नीतिका, अर्चना जेम्स, सौम्या पारीक व दीपिका दाधीच आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!