Dark Mode
बारहठ महाविद्यालय में पौधारोपण

बारहठ महाविद्यालय में पौधारोपण

शाहपुरा भीलवाड़ा . शाहपुरा जिला मुख्यालय के श्री प्रतापसिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुुरा में प्राचार्य प्रो रामावतार मीना की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बारहठ उद्यान में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य प्रो रामावतार मीना ने आधुनिक युग में पर्यावरण संरक्षण की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परिस्थिति तंत्र को विकृत करने के कारण मानवता के समक्ष अगणित संकट उत्पन्न हुए हैं। डाॅ. पुष्करराज मीणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषयक की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर  मूलचन्द खटीक, डाॅ. अनिल कुमार श्रोत्रिय, श्री सत्यजीत जेटली, विवेक भारद्वाज, डाॅ. ऋचा अंगिरा, धर्मनारायण वैष्णव रासेयो प्रभारी, डाॅ. रंजीत जगरिया रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, डाॅ.हंसराज सोनी,  दिग्विजय सिंह, सुश्री प्रियंका ढाका,  शंकर लाल चैधरी, दलवीर सिंह, तोरन सिंह, श्रीमती नेहा जैन, शिक्षाविद्  सोहन सिंह राणावत एवं शान्तिप्रकाश घुसर, कैलाश चन्द्र डोलिया लेखाधिकारी ग्रेड प्रथम, भोपाल सिंह राणावत अतिरिक्त प्रशानिक अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक लेखराज धोबी,  आर्य पारीक, नरेश दहिया एवं श्रीमती उर्वशी पारीक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!