Dark Mode
कोंग्रेस नेता डॉ पपुराम डारा के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

कोंग्रेस नेता डॉ पपुराम डारा के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

फलोदी. कोंग्रेस के प्रखर नेता, युवा उद्यमी ओर मारवाड़ के बड़े भामाशाह डॉ पपुराम दारा के 54 वें जन्मदिन पर उनके शुभचिंतको द्वारा आयोजित विशाल वृक्षारोपण एवम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हजारों लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी और पौधरोपण किया। इस अवसर पर डॉ डारा ने कहा कि हमारे जननायक अशोक जी गहलोत की सरकार फिर से आ रही है और यदि फलोदी विधानसभा से पार्टी ने उन्हें अवसर दिया तो वे फलोदी क्षेत्र की दिल से सेवा करने को तत्पर है। फलोदी जिला के जागरियाँ गाँव स्थित डारा कृषि फार्म पर कोंग्रेस नेता और भामाशाह डॉ पपुराम डारा के 54 वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण से शुरुआत की गई और बताया कि पूरे फलोदी विधानसभा क्षेत्र में 7 हजार पौधों को रोपित किया जाएगा । डॉ डारा द्वारा आये हुए सभी मेहमानों को एक एक पौधा देकर उसे रोपित करके पेड़ बनाने की अपील की ।

जननायक जी की सरकार फिर से बनेगी-
इस दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए कोंग्रेस नेता डॉ पपुराम डारा ने बताया की राजस्थान में जननायक अशोक गहलोत की सरकार वापस बनेगी , जिसकी वजह भी बताते हुए कहा को आमजन के लिए जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं इस गहलोत सरकार में आई है और उसका जनता को फायदा मिला है उससे उत्साहित जनता फिर एक बार गहलोत सरकार को ही मतदान करेगी और सरकार बनाने में भागीदार होगी।

मौका मिला तो फलोदी से चुनाव लड़ूंगा -
राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि में भी फलोदी की जनता की दिल से सेवा करने की इच्छा रखता हूँ और यदि मुख्यमंत्री गहलोत ने उनको फलोदी विधानसभा से टिकट दिया तो वे फलोदी की जनता की सेवा करना चाहते है। उन्होंने कहा कि मुझे बचपन मे मेरी माँ गाँव मे हर सम्भव सेवा कार्य किया करती थी और उसी से प्रेरित होकर मेने भी इन सेवा कार्य को अपना धर्म बनाया है। ज्ञात रहे डॉ डारा ने कोरोना काल मे फलोदी अस्पताल में 60 लाख की राशि का ऑक्सीजन प्लांट लगवाया था और अन्य सेवा कार्य भी किये थे। इस दौरान ललित गर्ग, अशोक विश्नोई, प्रकाश सैन, जेआरडी ग्रुप के रमेश थानवी, आनंद पुरोहित, सुलेमान सहित हजारो लोगों ने डॉ पपुराम डारा को जन्मदिन की शुभकामना दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!