स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत पौधारोपण
बारां। स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने काली तलाई पर स्वच्छता श्रमदान, शपथ, पौधारोपण कार्यक्रम एक पेड मां के नाम जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में एडीएम भंवरलाल जनागल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी, एसीईओ, अधिशासी अभियंता एवं कार्यालय स्टाफ के साथ विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, जिला आयोजना अधिकारी, स्वीप प्रभारी, नगर परिषद के कार्मिक, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगणों कर्मचारीगणों ने भाग लेकर श्रमदान व पौधारोपण किया। साथ ही अधिकारियों के नाम की तख्ती लगाकर पौधों का संरक्षण करने की जिम्मेदारी ली गई। इस अवसर पर एडीएम ने स्वच्छता एवं संविधान की शपथ दिलाई तथा आमजन व सभी उपस्थित कर्मचारियों से अपने कार्यालयों व घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील की।