रेवासा में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
सीकर । रेवासा अग्रपीठाधीश स्वामी राघवाचार्य जी के सानिध्य में रेवासा जानकी नाथ मंदिर परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए इस दौरान प्रियंक गंगवाल,अनिल दीवान,दिनेश चंद गुप्ता,पवन शर्मा आदि उपस्थित थे राघवाचार्य जी ने कहा कि गर्मी अपना तेवर दिखा रही है. जिससे इंसान के साथ पशु-पक्षियों के हाल बेहाल हैं. गर्मी के इस मौसम में हर जीव को पानी की जरूरत तो पड़ती है. ऐसे कार्यों के लिए लोग आगे आ रहे हैं और वह अपने घरों या आस-पास स्थित पेड़ पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगा कर उन्हें गर्मी से निजात दिलाने में मदद कर रहे है। ऐसे में आज पक्षियों के लिए मंदिर परिसर में परिंडे लगाए।