जेल में पोधारोपण किया
रतनगढ़ । अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कन्हैया लाल पारीक द्वारा स्थानीय कारागृह का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों, सफ़ाई व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया। इसके पश्चात् विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में न्यायाधीश द्वारा जेल में पोधारोपण भी किया जाकर जनसमर्थन वातावरण को शुद्ध व हराभरा रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता संतोष बाबू इंदौरिया व जेलर सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।