Dark Mode
एडीजे और एसीजेएम के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण किया

एडीजे और एसीजेएम के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण किया

बहरोड़।  लायंस क्लब बहरोड किंग्स व तालुका विधिक सलाहकार समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहरोड़ के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 51 उपयोगी व छायादार 10 फुट के वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश सोनी एडीजे द्वितीय व नवीन कुमार पिलानिया एसीजेएम प्रथम रहे। एडीजे सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स सेवा के क्षेत्र में संस्था ही नहीं अपितु एक जीता जागता आंदोलन है। एसीजेएम पिलानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे भी कक्षा 1 से 12 तक सरकारी स्कूल में पढ़ने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए कोई मलाल का विषय नहीं अपितु गर्व का विषय है कि मैं आप ही के बीच से उठकर इस पद तक पहुंचा हूॅ। स्कूल प्रधानाध्यापक महिपाल यादव ने अतिथियों व क्लब के सदस्यों का स्वागत व सम्मान किया। साथ ही कहा जब भी हमें सेवा कार्य हेतु तालुका विधिक सेवा समिति व लायंस क्लब किंग्स की सेवाओं की आवश्यकता होती है तो मात्र एक संदेश पर दोनों ही संस्थाएं हमें तत्काल प्रभाव से प्राप्त होती है। क्लब के मेंबरशिप कमेटी चेयरमैन लायन प्रमोद अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में हमें प्रकृति प्रेमी बनने की आवश्यकता है, हमें पर्यावरण की ओर गंभीर होने की आवश्यकता है और बच्चों को संकल्प दिलाया कि  आज उनके द्वारा लगाए गए प्रत्येक पौधों की वे स्वयं देखभाल करेंगे। उन्हें जीवित रखेंगे साथ ही अपने प्रत्येक जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से कक्षा 10 व 12 के मेघावी छात्रों का जिन्होंने बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुदेश यादव ने किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य विवेक गुप्ता, व्याख्याता महेश गुर्जर, अमित यादव, रामनिवास यादव, महावीर प्रसाद मीणा, धर्मपाल मीणा व समस्त स्टाफ सहित क्लब के अध्यक्ष राकेश रोहिल्ला, सचिव मुकेश यादव, राकेश अग्रवाल, त्रिलोक चंद गुप्ता, मनोज अग्रवाल, बुध सिंह यादव, एम जे एफ दिनेश अग्रवाल, प्रदीप यादव, राहुल यादव, प्यारे लाल सैनी, राकेश गोयल, संदीप अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजेश सैनी, नवीन गोयल, राकेश गोयल, निर्मल कौशिक आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!