Dark Mode
ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों ने खूब बहाया पसीना

ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों ने खूब बहाया पसीना

मसूदा. ग्रामीण ओलंपिक के दौरान विभिन्न खेल मुकाबलों का रोचक दौर लगातार जारी है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, श्यामगढ़ के तत्वाधान में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद 2023 के तृतीय दिवस की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक विद्यालय भांडो का बाडिया के खेल मैदान पर महिला व पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सभी प्रतियोगियों को खेल मैदान में उतरने से पहले मतदान शपथ, दिलवाई गई एवं खिलाड़ियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय भांडों का बाडिया के खेल मैदान पर प्रतियोगियों द्वारा वृक्षारोपण कर प्रत्येक खिलाड़ी द्वारा एक एक वृक्ष लगाए जाने का संकल्प दिलाया गया सभी प्रतियोगिताएं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस अवसर पर स्थानीय शाला के प्रधानाध्यापक श्री चुनीलाल गहलोत एवं ग्राम वासियों के सहयोग से सभी प्रतियोगियों के लिए हलवा पुरी और दाल के भोज करवाया गया खेल प्रभारी के रूप में श्री चंपालाल मेघवाल शारीरिक शिक्षक निर्णायक दल में गोविंद प्रसाद सेन वरिष्ठ अध्यापक सुरज्ञान सिंह जाट अध्यापक बंशीधर सबल शीशराम सैनी अध्यापक असरफ, वार्डपंच भंवरलाल भांड, अध्यापक गजेंद्र सिंह नरूका, पंचायत शिक्षक सरफराज काठात, भामाशाह ईस्माइल चीता, महबूब काठात, रणजीत काठात, डीगराज सोलंकी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे खेल मैदान पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित होने पर सभी प्रतियोगियों उपस्थित ग्रामवासियों और स्टाफ का घनश्याम मौर्य द्वारा धन्यवाद अर्पित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!