Dark Mode
पीएम-कुसुम योजना किसानों को 'अन्नदाता' के साथ-साथ 'ऊर्जादाता' के रूप में बना रही है सशक्त सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से किसानों की आय में बढ़ोतरी

पीएम-कुसुम योजना किसानों को 'अन्नदाता' के साथ-साथ 'ऊर्जादाता' के रूप में बना रही है सशक्त सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से किसानों की आय में बढ़ोतरी

पीएम-कुसुम योजना के तहत किसानों और आम लोगों को मिल रही बिजली

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने विधायक श्री भैराराम चौधरी से की शिष्टाचार भेंट

पीआईबी चंडीगढ़ के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने सौर ऊर्जा केंद्र का दौरा किया

पीआईबी चंडीगढ़ के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने विधायक ओसियां श्री भैराराम चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों, क्षेत्र के विकास कार्यों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक श्री भैराराम चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रमुख पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम-कुसुम योजना किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ ‘ऊर्जादाता’ के रूप में सशक्त बना रही है। श्री चौधरी ने जलवायु लक्ष्यों और ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता तथा देश भर में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के लिए सरकार के केंद्रित प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि राजस्थान जैसे राज्य के लिए पीएम-कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को ऊर्जा और जल सुरक्षा प्रदान करना, उनकी आय बढ़ाना, कृषि क्षेत्र को डीजल मुक्त करना और पर्यावरण प्रदूषण को कम करना है। श्री चौधरी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने, बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

पीएम-कुसुम योजना किसानों को 'अन्नदाता' के साथ-साथ 'ऊर्जादाता' के रूप में बना रही है सशक्त सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से किसानों की आय में बढ़ोतरी

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से “विकसित भारत” के संकल्प को साकार किया जा सकेगा। इस दौरान पत्रकारों ने क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की। विधायक श्री चौधरी ने सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। भेंट के अंत में विधायक श्री भैराराम चौधरी ने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया एवं पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने आज जोधपुर में सौर ऊर्जा केंद्र का दौरा कर वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान, परियोजनाओं तथा तकनीकी नवाचारों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि देश में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सौर ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है। दौरे के दौरान पत्रकारों ने केंद्र में स्थापित विभिन्न उपकरणों, प्रयोगशालाओं और परियोजनाओं का अवलोकन किया तथा सौर ऊर्जा से जुड़े तकनीकी पहलुओं और इसके भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरे से पत्रकारों को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और कार्यों को निकट से समझने का अवसर मिला।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!