Dark Mode
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जागरूकता शिविर का आयोजित

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जागरूकता शिविर का आयोजित

बालोतरा। मंगलवार को सिवाना में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता सोनाराम पटेल ने बताया कि मंगलवार को सिवाना में आयोजित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जागरूकता शिविर में आमजन को योजना से अवगत करवाया गया। इस दौरान उन्हे बताया गया कि सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट तक सोलर विद्युत कनेक्शन आवेदन करने पर 78 हजार रुपये तक सब्सिडी उपभोक्ता को दी जा रही है। साथ ही 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण भी उपलब्ध हो सकेगा।
शिविर में अधिशाषी अभियंता नरेश लखानी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!