Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा मे लाभार्थियों को पीएम का संबोधन

विकसित भारत संकल्प यात्रा मे लाभार्थियों को पीएम का संबोधन

  • शिक्षा मंत्री बोले- युवा, महिला, किसान और गरीबो के सशक्त पर बनेगा विकसित भारत

झालावाड़। विकसित भारत संकल्प यात्रा मे राजास्थान नंबर 1 पर आने पर शुक्रवार को कैम्प के डेमोस्ट्रेशन को पीएम नरेंद्र मोदी नें सम्बोधित किया। कैम्प का आयोजन रामगंज मंडी मे भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत विकसित बन रहा है। देश मे केंद्र सरकार युवाओ,महिलाओ,किसानो और गरीबो को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। जिससे विकसित भारत का संकल्प पुरा होंगा। मंत्री नें स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी कि क्षेत्र मे स्वच्छता नहीं होने पर कार्रवाई होंगी। और कार्रवाई के बाद किसी भी सिफारिस से बक्शा नहीं जाएगा। वही कैम्प शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमे विश्वकर्मा योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, वैल्डर योजना आदि का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

रामगंज मंडी शहर के साबू क्रीड़ाँगन मे उपखण्ड प्रशासन और नगर पालिका द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का कैम्प आयोजित किया। जिसमे सुबह 10 बजे से ही केंद्र योजनाओं से वंचित लोगो का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। वही शिविर मे शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर रहे। जिन्होंने कैम्प का शुभारम्भ किया। कैम्प के शुभारम्भ मे एसडीएम अनिल कुमार सिंघल नें प्रशासन की ओर से मंत्री को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वही उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, प्रधान कलावती मेघवाल, उपप्रधान सुनील गौत्तम, पालिका अध्यक्ष देवीलाल सैनी, उपाध्यक्ष रमेश मीणा और पार्षद वर्षा जैन का भी स्वागत कर पुष्प गुच्छ भेंट किया। जिसके बाद कार्यक्रम मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प मे लाभार्थियों से मंत्री से अनुभव जाने। जिसके बाद दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी नें वर्चुअल माध्यम से कैम्प को सम्बोधित लिया। पीएम मोदी नें कहा कि विकसित भारत का संकल्प आत्मनिर्भर पर आधारित है। इसलिए ओकल फॉर लोकल का मार्ग अपनाए। साथ ही राजस्थान मे सोलर सिस्टम बिजली के प्लान पर राज्य सरकार काम कर रही है। जिससे हर परिवार सोलर बिजली का उपयोग करने पर बिजली बिल के भारी भोज से राहत पा सकेंगा। वही कैम्प मे राजीविका से जुडी महिलाओ नें खेती को रासायन मुक्त करने की थीम पर नाटक प्रस्तुत किया, वही कैम्प मे संस्कृतिक कार्यक्रम और श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा रामगंज मंडी मे रान्मोत्सव कार्यक्रम की वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।

गंदगी रखी तो कार्रवाई होंगी, सिफारिश नहीं चलेंगी-
विलसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प मे शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर नें कहा कि राजास्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नें प्रदेश मे स्वच्छता का जिम्मा दिया है। इसलिए हमें स्वच्छता का संकल्प लेना है। कही भी गंदगी पाई जाती है। तो उसके लिए प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होंगे। क्योकि राज्य सरकार नें स्वच्छता के लिए बजट और संसाधनों की समुचित व्यवस्था की हुई है। जिसके बावजूद गंदगी दिखने पर अधिकारी, जन प्रतिनिधि पर कार्रवाई होंगी। और कार्रवाई के बाद किसी की भी सिफारिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जनता हमारी मालिक, तू नहीं आप कहकर बात करें-
मंत्री दिलावर नें कहा कि हम देखते है कि जनता जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि के पास जाती है। तो अधिकारी, जन प्रतिनिधि उन्हें तू तुकारे से बोलते है। अब ये परम्परा बदलनी होंगी। क्योकि जनता हमारी मालिक है जिन्हे पुरा सम्मान मिलना चाहिए। इसलिए संकल्प लेवे की जनता फरियादी से आप कहकर बोले।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!