कवि भटनागर हिंदी साहित्यिक रत्न सम्मान से सम्मानित
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के कवि बाल साहित्य लेखक रामस्वरूप भटनागर को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए हिंदी साहित्यिक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। हिंदी उर्दू अदबी संगम भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी संस्कृति मंत्रालय, दिल्ली भारत सरकार के गीतांजलि ऑडिटोरियम में प्रो. रमेश के गोयल कुलपति दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी प्रो० एस के सिंह कुलपति राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी मेजर जनरल डॉक्टर जी. के. थपलियाल कुलपति स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, न्यायाधीश गौतम मनन न्यायाधीश संजीव शर्मा आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मणि कमिश्नर वीरेंद्र पुजं समाजसेवी वरिष्ठ कवि विजय गौड़ हसन अली नकवी आदि अतिथियों द्वारा शाल मोमेंटो व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भटनागर को मिले इस सम्मान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत जनकवि कैलाश दान चारण वरिष्ठ साहित्यकार अरूण जोशी, पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी सदस्य वरिष्ठ बाल साहित्यकार अब्दुल समद राही कवि कथाकार रशीद गौरी उमा शंकर द्विवेदी राजेश दुलारी सांदू, शशिकला माथुर, कवि नवनीत राय रुचिर महेन्द्र मेहता बसंत लखावत बालाराम चौधरी राजेंद्र जोशी, हरिगोविन्द अवस्थी राजेंद्र व्यास सुनील आशिया कर्मवीर सिंह राजपुरोहित, पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी फौजी अशोक सेन दिनेश सोलंकी महेश सोनी नवलकिशोर माथुर, मोहित, हेमलता माथुर ,पालिका सक्सेना भारत विकास परिषद अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत, रामकिशोर राठौड़,देवीलाल सांखला,धनपत प्रजापत मनोहर पालड़िया, गुणवंती मेहता, स्नेहलता लड्ढा आदि कई गणमान्य जन ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।