उपखंड क्षेत्र में होली के त्योहार पर पुलिस-प्रशासन सतर्क हुडदंगीयो की खैर नहीं
लक्ष्मणगढ़ । पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे के चारों ओर पुलिस की गश्त सोमवार को जारी रही। जगह जगह पुलिस बल बस स्टैंड मालाखेड़ा रोड मेन बाजार पेट्रोल पंप मालाखेड़ा रोड जालूकी रोड कठूमर रोड होलिका दहन के स्थान एवं इर्द-गिर्द के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।
पूर्व में उपखंड अधिकारी सुभाष यादव ने सीएलजी सभा में लोगों से अपील कर पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए।
उपखंड क्षेत्र में होली के त्योहार पर सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। शराब पीकर उत्पात मचाने वालो पर विशेष निगरानी रखी गई है। ताकि हुड़दंग ना हो पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया ताकि होली पर शांति व्यवस्था कायम रहे। साथ ही लोकल पुलिस लगातार कस्बे सहित क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है।
पुलिस उपअधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि इस कदम को सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके संवेदनशील है। वहां पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं।
थाना अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि त्योहार के मौके पर इसलिए ऐसा किया जा रहा है ताकि सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखा जा सके।