Dark Mode
पुलिस प्रशासन ने निकाला शहर में फ्लैग मार्च

पुलिस प्रशासन ने निकाला शहर में फ्लैग मार्च

 

होली पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए यह हम सब की जिम्मेदारी : सांखला

 
 
सोजत। डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा, तहसीलदार दीपक सांखला, सीआई सहदेव चौधरी की अगुवाई में होली पर्व को लेकर  पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।  शहर के रास्तों का दौरा किया। डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि शहर मे शान्ति व्यवस्था बनाए रखे और पुलिस प्रशासन साथ दे। तहसीलदार दीपक सांखला ने कहा कि कहा कि होली पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए यह हम सब की जिम्मेदारी। किसी ने माहौल बिगाड़ा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है। पुलिस थाने से डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शुरू हुआ। जो मेन बाजार, पावर्टी का बास, जोधपुरिया गेट, पाली दरवाजा एसडीएम कोर्ट ,कचहरी रोड तक निकाला गया।  सोजत नगर में शांति व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी व्यापारियों को निर्देश दिए गए। सोजत के मुख्य चौराहे पर जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है। जगह जगह पर पुलिस जवान निगरानी रखेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!