Dark Mode
पुलिस और बीएसएफ जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस और बीएसएफ जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

हरसौर। शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ ही बीएसएफ के जवानों की टीम भी शामिल रही। कस्बे के बस स्टैंड से आदर्शनगर चौराहे तक निकले फ्लैग मार्च में बीएसएफ जवान और पुलिसकर्मी नजर आए। पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दे रहा है। इसके अलावा भेरुन्दा, लुनियास सहित अन्य गाँवो में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अर्धसैनिक बल कमांडेंट हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, भूराराम, जगदीश सिंह, आसूचना अधिकारी लक्ष्मण चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिकर्मियों के साथ बीएसएफ जवान मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!