Dark Mode
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस एवं बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस एवं बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

हरसौर। सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस एवं बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कस्बे के आदर्शनगर चौराहे से निकलकर हॉस्पिटल, सदर बाजार, स्कूल चौराया होते हुए पुलिस चौकी पहुँचा। इस मौके पर थानाधिकारी सूरजमल चौधरी ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने व लोगों को निर्भय होकर मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया हैं। मतदाताओं से मिलकर उनको भरोसा दिलाया गया है कि प्रशासन उनके साथ है। वें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ पूर्व से प्रावधान के मुताबिक कार्रवाई की गयी है। चुनाव में किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान
बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट बसंत कुमार, इंस्पेक्टर इकबाल सिंह, आसूचना अधिकारी हरिराम फिरवासी, कानि खुशीराम मीणा, अमित आसोपा, विकास सोनी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!